FEATUREDराशिफल

Aaj ka Rashifal दिनांक 13 मार्च : कैसा रहेगा आपके स‍ितारों का हाल, जानें अपना राश‍िफल

जानिये 13 मार्च 2019 का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए Aaj ka rashifa

मेष

आज आपको धन लाभ होने के पूरे योग हैं। आज का दिन नया बिजनेस, पार्टनरशिप और रोमांस के लिए अच्छा है। कुछ लोगों को महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। सोच-समझकर फैसला लें। धन लाभ होने का योग बन रहा है। परिवार के सहयोग से समस्याओं का समाधान हो जाएगा।

वृष

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। आज चंद्रमा आपकी ही राशि में है। आपके लिए दिन अच्छा है। धन लाभ के योग हैं। नए ऑफर मिल सकते हैं। अपोजिट जेंडर की तरफ आकर्षण बढ़ सकता है। आपके लिए समय अच्छा है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।  कोई बड़ा लाभ होने के योग हैं। जोखिम न लें। घर-बाहर वातावरण सुखद रहेगा।

मिथुन

गोचर कुंडली में चंद्रमा आपकी राशि से बारहवीं राशि में रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। नए विचार आपके मन में आते रहेंगे। फालतू खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। कुसंगति से बचें। कारोबार ठीक चलेगा। नौकरी में अपेक्षाएं बढ़ सकती हैं।  सावधान रहें, आप किसी चीज में अति कर सकते हैं। ज्यादा चतुराई आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। जरूरी कामकाज के लिए कहीं बाहर भी जाना पड़ सकता है।

कर्क

कोई व्यक्ति आपके लिए मददगार हो सकता है। आपको जरूरत के समय किसी की मदद भी मिल सकती है।लंबी दूरी की यात्रा सफल रहेगी। नए काम हाथ में आएंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। जिन छोटी-मोटी चीजों की इच्छा करेंगे, वह पूरी हो जाएंगी। लव पार्टनर से सहयोग मिलेगा।

सिंह

आज आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। थोड़ा धैर्य रखना होगा। अपने काम से काम रखें। अपने मन की बात, दोस्तों से शेयर कर सकते हैं। आर्थिक नीति में सुधार होगा। कार्यस्थल पर परिवर्तन की संभावना है। कारोबार अच्छा चलेगा। आप बॉस के सामने अपनी योग्यता साबित करने की कोशिश कर सकते हैं। नौकरी में प्रभाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। जोखिम न उठाएं।

कन्या

आज नौकरी, बिजनेस और करियर के मामलों को लेकर आप उत्साहित हो सकते हैं। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। किसी विशेष व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। सकारात्मक सोच आपकी जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकती है। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग मिलता रहेगा। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि चिंता देगी। पारिवारिक जीवन आपके लिए सुखद रहेगा।

तुला

मन की बात कहने और दूसरों से बातें करने में भी आपको पूरी रुचि रहेगी। बीती बातें मन में चलती रहेंगी।चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि हो सकती है। लापरवाही से बचें। आज किसी नई बात या किसी छिपी हुई बात का पता लगाने में भी आप सफल हो सकते हैं। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। तनाव रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार की गति धीमी रह सकती है।

वृश्चिक

पैसों के मामलों में किसी से मदद मिलने के योग बन रहे हैं। कारोबार में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। काफी समय से लंबित कार्य पूर्ण होने के योग हैं। भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। परिवार की मदद मिलेगी। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले सलाह जरूर कर लें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आशंका का निवारण होगा।

धनु

भूमि व भवन आदि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। कारोबार से बड़ा लाभ हो सकता है। नए विचार और नए ऑफर्स आज आपको मिल सकते हैं। जो भी काम है वो समय से पूरे हो सकते हैं। अच्छे लोगों के साथ रहने से फायदा होगा।जीवन सुखमय गुजरेगा। किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। ऑफिस के लोगों के साथ कोई प्लानिंग हो सकती है। किसी भी स्थान पर खुद को अच्छे से प्रजेंट कर पाएंगे।

मकर

ऑफिस के किसी काम में अपने साथ के लोगों से आगे निकल सकते हैं। किस्मत की मदद से कोई खास काम भी पूरा हो सकता है।पार्टी व पिकनिक व स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में नया कार्य कर पाएंगे। कुछ जरूरी मामलों पर आपको गंभीरता से विचार भी करना होगा।

कुंभ

आज पैसों के मामले में आपको सफलता मिल सकती है। कॉन्फिडेंस से आगे बढ़ें। कोशिशों से आप अपने लिए कुछ नए मौके निकाल सकते हैं। खुद पर भरोसा रखना होगा। शोक समाचार की प्राप्ति की संभावना है, धैर्य रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी खास व्यक्ति के लिए आपके मन में रोमांटिक विचार रहेंगे। दोस्तों से भी मदद मिल सकती है। यात्रा में अनावश्यक जोखिम न लें। आय बनी रहेगी।

मीन

लझे हुए काम सुलझ जाऐंगे। सही ढंग से विचार कर के ही कोई योजना बनाएं। मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी।बहुत सारे कामकाज निपटाने के लिहाज से आपके लिए  दिन खास है। लोग आपसे सलाह लेंगे। आप शांत और सौम्य अंदाज में उनकी मदद करेंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रेमी के साथ समय बीतेगा।


 ब्रेकिंग न्‍यूज, अपडेट, एनालिसिस, ब्‍लॉग के लिए फेसबुक पेज लाइक, ट्विटर हैंडल फॉलो करें और गूगल प्लस पर जुड़ें

पूरी ख़बर पढ़े

Leave a Reply

Back to top button