FEATUREDNewsआज का इतिहासजरूर पढ़ेबड़ी खबर

4 December का इतिहास : जाने देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाएं

कुछ इस प्रकार है इतिहास की घटनाएं

दुनिया में 4 December का अपना ही एक खास महत्व है। इतिहास के पन्ने पलटें तो 4 December के दिन कई घटनाएं घाटी, जिनमें से ये सभी प्रमुख हैं…

4 December की प्रमुख घटनाएँ

1829 – वायसराय लार्ड विलियम बेंटिक ने सती प्रथा समाप्त की। वायसराय लार्ड विलियम बेंटिक, जिन्हें ‘विलियम कैवेंडिश बैटिंग’ के नाम से भी जाना जाता है, को भारत का प्रथम गवर्नर-जनरल का पद सुशोभित करने का गौरव प्राप्त है। पहले वह मद्रास के गवर्नर बनकर भारत आये थे।

1952 – आज ही के दिन इंग्लैंड में स्मॉग (धुंध) की घनी परत के छा जाने के कारण चार हजार लोगों की जान चली गई थी। दरअसल टेम्स नदी की घाटी में उच्च दबाव वाली वायु जमी। इससे ठंडी हवा टकराई, तो लंदन शहर के ऊपर इकट्ठी हुई हवा वहीं की वहीं फंस गई

1967 – देश के पहले रॉकेट ‘रोहिणी आरएच 75’ का थुम्बा से प्रक्षेपण हुआ। रोहिणी मौसम और वातावरण के अध्ययन के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा विकसित रॉकेट की एक श्रृंखला है। इसरो वर्तमान में आरएच-200, आरएच-300, आरएच-300 और आरएच-560 रॉकेट का उपयोग करता है।

1971 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भारत और पाकिस्तान के बीच खराब होते हालात के मद्देनजर आपात सत्र बुलाया।

1971– ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ के तहत, भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के कराची नौसैनिक अड्डे पर हमला किया था।

1984 – हिजबुल्ला आतंकवादियों ने कुवैत से कराची जा रहे कुवैत एयरलाइन के विमान का अपहरण कर चार यात्रियों की हत्या कर दी थी। विमान में उस समय 130 से जायदा यात्री सवार थे।

1996 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह के लिए एक और अंतरिक्ष यान ‘मार्स पाथफ़ाउंडर’ प्रक्षेपित किया। आपको बता दें की इसकी कुल लागत तक़रीबन 17.5 करोड़ डॉलर थी, जो की इस समय के हिसाब से 175,000,000 रूपए के बराबर है

2003 – अशोक गहलोत विधानसभा क्षेत्र से 12वीं राजस्थान विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए। उन्‍होंने स्‍व॰ श्रीमती इन्दिरा गांधी, स्‍व॰ श्री राजीव गांधी तथा स्‍व॰ श्री पी.वी.नरसिम्‍हा राव के मंत्रिमण्‍डल में केन्‍द्रीय मंत्री के रूप में कार्य किया। वे तीन बार केन्‍द्रीय मंत्री भी बने।

2004 – पेरू की मारिया जूलिया मांतिला गार्शिया को मिस वर्ल्ड 2004 चुना गया था। 2001 में, मंतीला पेरुवियन ट्रायथलन वा पेंटथलोन की राष्ट्रीय चैंपियन भी बनी। जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से भी नवाज़ा गया था। इतना ही नहीं, मंतीला एक अनुभवी नृत्यकार भी हैं।

2006 – फिलीपींस में आये तूफ़ान के बाद लगभग एक हज़ार लोगों की मौत हो गयी थी। सबसे जायदा असर अलबय प्रान्त में देखने को मिला। जहां देखते ही देखते कई गांव नज़रो के सामने तहस मेहस हो गए।

2012 – सीरिया के डमस्कस में मोर्टार हमले में 29 लोगों की मौत हुई थी जिसमें की जायदातर स्कूली बच्चे और उनके शिक्षक थे।


ब्रेकिंग न्‍यूज, अपडेट, एनालिसिस, ब्‍लॉग के लिए फेसबुक पेज लाइकट्विटर हैंडल फॉलो करें और Telegram पर जुड़ें

Source
Wikipedia
पूरी ख़बर पढ़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button